Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अगर किसी परिवार में तीसरा बच्चा होता है तो सरकार की तरफ से 30,000 रुपये दिए जाएंगे और चौथे बच्चे के जन्म पर 40,000 रुपये की मदद दी जाएगी-मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने कहा है कि अगर किसी परिवार में तीसरा बच्चा होता है तो सरकार की तरफ से 30,000 रुपये दिए जाएंगे और चौथे बच्चे के जन्म पर 40,000 रुपये की मदद दी जाएगी. यह फैसला राज्य में कम हो रही जनसंख्या को रोकने के लिए लिया गया है. यह घोषणा उन्होंने श्रीकाकुलम जिले के नरसन्नापेटा में एक जनसभा के दौरान की. उन्होंने कहा कि सरकार इस योजना की पूरी जानकारी एक महीने के अंदर जारी करेगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि यह कदम इसलिए जरूरी हो गया है क्योंकि राज्य में बच्चों के जन्म की संख्या लगातार कम हो रही है.

नायडू ने कहा कि आज कई परिवार केवल एक बच्चा रखने लगे हैं. कुछ लोग दूसरे बच्चे के बारे में तभी सोचते हैं जब पहला बच्चा लड़का न हो. इस वजह से आने वाले समय में जनसंख्या कम हो सकती है और इसका असर राज्य के विकास और कामकाज पर पड़ सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि सरकार पहले दूसरे बच्चे के जन्म पर 25,000 रुपये देने की योजना पर भी विचार कर चुकी है. मुख्यमंत्री का कहना है कि अगर जनसंख्या बहुत कम हो जाती है तो काम करने वाले लोगों की कमी हो जाएगी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने समझाया कि किसी भी समाज में जनसंख्या तभी संतुलित रहती है जब प्रति महिला औसतन 2.1 बच्चे हों. अगर यह संख्या इससे कम हो जाती है तो आगे चलकर जनसंख्या घटने लगती है. सरकार का मानना है कि इस तरह की आर्थिक मदद से लोग ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं और राज्य में जनसंख्या संतुलन बनाए रखा जा सकता है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |