Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराःफतेहपुर सीकरी विधायक चैधरी बाबूलाल ने किया 25 लाख की लागत से बने सीसी मार्ग का लोकार्पण


आगरा। फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड अछनेरा के ग्राम नगला मंशा (गोपऊ) में विधायक निधि से निर्मित 200 मीटर लंबे सीसी मार्ग का लोकार्पण शुक्रवार को विधायक चैधरी बाबूलाल द्वारा विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। यह सड़क निर्माण कार्य महेन्द्र के घर से हरिमोहन शर्मा के घर तक लगभग 25 लाख रुपये की लागत से कराया गया है।

लोकार्पण समारोह के दौरान ग्रामवासियों ने विधायक चैधरी बाबूलाल का भव्य स्वागत करते हुए क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख महाराज सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. रामेश्वर चैधरी, ग्राम प्रधान रोशन लाल चित्तौड़िया, भाजपा नेता नरेश चित्तौड़िया, पूर्व प्रधान जगदीश सिकरवार, दरब सिंह प्रधान, नीले राजपूत, रामनरेश इंदौलिया सभासद, सतेंद्र सिंह परमार, रज्जो राजपूत, हरिमोहन शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |