Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः “कुलदीप क्लीनिक” का शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगी इमरजेंसी सेवा


बीसलपुर। नगर की संत नगर कॉलोनी स्थित रामलीला रोड पर वन विभाग कार्यालय के पीछे “कुलदीप क्लीनिक” का शुभारंभ विधिवत फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में बरेली से पहुंचे श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

डॉ. अमित कुशवाहा ने क्लीनिक का उद्घाटन करते हुए कहा कि क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छोटे नगरों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलने से मरीजों को बड़े शहरों की ओर भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।

कार्यक्रम के दौरान नगर के गणमान्य लोगों और बाहर से आए चिकित्सकों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अब बीसलपुर और आसपास के मरीजों को इलाज के लिए पीलीभीत, बरेली या शाहजहांपुर जाने की आवश्यकता कम होगी।

क्लीनिक संचालकों ने बताया कि यहां मरीजों के बेहतर उपचार की व्यवस्था की गई है तथा 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी। क्लीनिक में डॉ. अदिति श्रीवास्तव (बीएमएस) द्वारा प्रसूति एवं स्त्री रोग संबंधी परामर्श एवं उपचार भी दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |