Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बिजली कट! शहरों में 24 और गांव में 18 घंटे बिजली सप्लाई हो-सीएम योगी आदित्यनाथ


उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बिजली की कटौती से लोग बेहाल हैं। राजधानी लखनऊ से लेकर कानपुर, बांदा, बरेली, मेरठ, अलीगढ़, चंदौली समेत 26 से ज्यादा शहर और ग्रामीण इलाके बिजली संकट से जूझ रहे हैं। हालांकि, अब सीएम योगी ने इस समस्या को सुलझाने के लिए सख्त आदेश जारी किए हैं। रविवार को सीएम योगी ने बिजली विभाग के अफसरों और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के साथ हाई-लेवल बैठक की। सीएम योगी ने ऊर्जा विभाग, पावर कॉर्पोरेशनऔर सभी डिस्कॉम के अधिकारियों के साथ बैठक की और स्पष्ट निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि शहरों में 24 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली सप्लाई की जाए। साथ ही लोगों की शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए। इसके साथ ही सीएम योगी द्वारा बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए प्रोडेक्शन की सभी इकाइयों को पूरी क्षमता के साथ चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम योगी की ओर से साफ कर दिया गया है कि बिजली सप्लाई के आदेश का पालन ना करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। पहले ही यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन के अधिकारियों और गाजियाबाद-मेरठ के इंजीनियरों पर निलंबन सस्पेंशन की गाज गिर चुकी है। अब प्रदेश के सभी कंट्रोल रूम को 24 घंटे एक्टिव रखा जा रहा है और इसके लिए यूपी सरकार के मंत्री खुद एक्शन में हैं।

सीएम योगी के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भी मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने लखनऊ में 1912 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। साथ ही शिकायत करने वाले लोगों से सीधे बात की और समस्याओं को जल्द ठीक करने का दावा किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |