Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः श्री गंगा दशहरा महोत्सव आज! 21000 दीपों से रोशन होगा मां बेल्हा देवी धाम व होगी महा आरती


प्रतापगढ़। श्रीगंगा दशहरा महोत्सव की तैयारी को आज अंतिम रूप दिया गया। बेल्हा देवी धाम की सफाई की शुरुआत ईओ नगर पालिका राकेश कुमार के निर्देशन में सफाई निरीक्षक संतोष सिंह व नगर पालिका की टीम द्वारा सफाई की गई। पूरे धाम व घाटों को लगदक किया जा चुका है। सभी तैयारियों की समीक्षा की गई। मालूम हो कि आज 26 मई को श्रीगंगा दशहरा महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने भी तैयारीयों का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा, सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा, नगर पालिका आदि की टीम ने निरीक्षण कर भीड़ को देखते हुए बैरीकेटिंग कराने का निर्देश नगर पालिका को दिया है। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय जी और पुलिस अधीक्षक  दीपक भूकर जी ने सभी विभागों को महोत्सव को संपन्न कराने के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं। महोत्सव में सफाई व्यवस्था, गोताखोर, फायर ब्रिगेड, चिकित्सा शिविर के अलावा व्यापक सुरक्षा प्रबंध पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं। जिससे आने वाले मां के भक्तों को कोई भी परेशानी ना हो।

समिति के अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार सिंह मुन्ना भैया ने सभी मां के भक्तों को गंगा दशहरा महोत्सव में शामिल होने की अपील की। मां बेल्हा देवी व पूरे परिसर की सजावट की जा रही है और भक्तों के लिए विभिन्न प्रकार की झांकियां निकालने की व्यवस्था की जा रही है। यहां की सारी व्यवस्थाएं मां बेल्हा देवी स्वयं देख रही है। हम सब मां की कृपा से इस पर्व में शामिल हो रहे हैं मां की बड़ी कृपा है। 

समिति के संयोजक रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि 21000 दीपों से सभी घाटों को रोशन किया जाएगा। तत्पश्चात श्री मां सई गंगा की महा आरती काशी के पुरोहित के साथ-साथ सभी भक्त महा आरती करेंगे। पर्यावरण व नदियों के संरक्षण की शपथ के साथ पौध वितरणध्पौधरोपण भी किया जाएगा। महोत्सव को सफल बनाने के लिए रघ्घु पंडा व उनकी पूरी टीम लगी हुई है। इस अवसर पर ईओ नगर पालिका, नगर पालिका सफाई अधिकारी संतोष कुमार, जगदंबा प्रसाद (जग्गू पंडा),सुरेश मास्टर, आदर्श कुमार, विवेक कुमार, आलोक, अरविंद, प्रदीप, मनोज पंडा, मनीष, गोलू ,राजू, पवन पटवा, बाबा सिंह, मुकेश आदि उपस्थित रहे।

विदित हो कि उक्त अवसर पर्यावरण एवं नदियों के संरक्षण की शपथ के साथ पौध वितरण व पौधरोपण भी किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |