Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः जिले में निरंतर हो रहे अपराध नियंत्रण हेतु कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन


प्रतापगढ़। जनपद में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में जनपद प्रतापगढ़ में लगातार बढ़ रही चोरी, लूट एवं डकैती की घटनाओं तथा महोबा में दलित बेटी के साथ हुई अमानवीय घटना को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि प्रतापगढ़ जनपद में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आए दिन चोरी, लूट एवं डकैती जैसी गंभीर घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन अपराधियों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अंतू थाना क्षेत्र, नगर कोतवाली एवं फतनपुर थाना क्षेत्रों में हुई करोड़ों रुपये की चोरी एवं लूट की घटनाओं के बावजूद आज तक किसी भी मामले में संतोषजनक खुलासा नहीं हो सका है, जिससे जनता में भारी भय एवं आक्रोश व्याप्त है।

डॉ. नीरज त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी घटनाओं के बाद भी किसी भी जिम्मेदार पुलिसकर्मी के विरुद्ध न तो निलंबन की कार्रवाई की गई और न ही किसी अधिकारी का स्थानांतरण किया गया। संबंधित थानों पर वही अधिकारी एवं कर्मचारी यथावत कार्यरत हैं, जिससे अपराधियों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सभी घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच कराकर अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, पीड़ित परिवारों को सुरक्षा एवं न्याय दिया जाए तथा जनपद में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाकर कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाए। साथ ही लापरवाह पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

इसी क्रम में महोबा में दलित बेटी के साथ हुई अमानवीय घटना को लेकर भी कांग्रेसजनों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। 

पट्टी की पूर्व प्रत्याशी व जिला महासचिव सुनीता सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश में दलित, पिछड़े एवं कमजोर वर्ग की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कर कठोरतम कार्रवाई किए जाने तथा पीड़ित परिवार को न्याय एवं सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की।

जिला उपाध्यक्ष मीरा देवी गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज उठाने का कार्य करती रही है और अन्याय के खिलाफ संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी,प्रेम शंकर द्विवेदी,महेंद्र शुक्ला,इंद्रानंद तिवारी, विमल सिंह,अनिल मौर्या,आर.पी वर्मा, रवि भूषण सिन्हा, मासूम हैदर, अरविंद तिवारी, भवानी शंकर दुबे, सुरेश कुमार मिश्रा, सुरेश कुमार सरोज,शुभम मिश्रा, अंजनी पाण्डेय,मोहम्मद वसीम, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान,अरबाज आलम, रविंद्र मिश्रा, महेंद्र मिश्रा,मो.कासिम, सुभाष तिवारी, रामकुमार पटेल, राकेश कुमार गौतम, मोहम्मद असलम,रियाज सिटी, शहजाद सलमानी, आशिक अली, मोहम्मद सईद, देवमणि पांडे,नूर आलम,कपिल ओझा, मो.शब्बीर,पृथ्वीराज गौतम,अश्वनी उपाध्याय, सतीश सरोज, सुरेश दुबे आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |