Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मिली सफलता! 20 हजार का इनामी गैंगेस्टर गिरफ्तार


अमेठी। जनपद के थाना मुसाफिरखाना पुलिस को कल ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बडी सफलता मिली है। पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी गैंगेस्टर रोशन अहमद और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भेज दिया है। वही  पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गौरतनब हो कि उक्त कार्यवाही देर रात हुई जब पुलिस चेकिंग कर रही थी। वही सुलतानपुर की ओर से आ रहे दो बाइक सवार संदिग्धों को रोका गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान रोशन अहमद (26) पुत्र इन्तजार अहमद, निवासी भीखीपुर, थाना मुसाफिरखाना, और पीछे बैठे युवक ने आकाश गुप्ता (19) पुत्र राधेश्याम गुप्ता, निवासी गल्लामंडी के रूप में बताई।दोनों युवक स्प्लेंडर प्लस बाइक के दस्तावेज नहीं दिखा पाए। जांच में पता चला कि रोशन अहमद थाना मुसाफिरखाना के मु0अ0सं0 110ध्26 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित था और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ चोरी के कई मुकदमे भी दर्ज हैं। तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन मिले, जिनमें से एक रियलमी मोबाइल चोरी का निकला।  प्रभारी निरीक्षक पे बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे प्रतापगढ़ और सुलतानपुर जिलों से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। पकड़े जाने के डर से वे वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर उन्हें बेच देते थे और पैसे आपस में बांट लेते थे। बरामद स्प्लेंडर बाइक करीब तीन महीने पहले कामाख्या इंटर कॉलेज, सांगीपुर, प्रतापगढ़ से चुराई गई थी, और मोबाइल फोन उसी बाइक की डिग्गी में मिला था। आरोपियों की निशानदेही पर पब्लिक हॉस्पिटल के पास एक खंडहर से चोरी की तीन अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इनमें एक अपाचे बाइक 50 दिन पहले सुलतानपुर कचहरी से, दूसरी स्प्लेंडर 16 दिन पहले अलीगंज बाजार, थाना बंधुआ कला से, और तीसरी बाइक दो महीने पहले राजापुर बाजार, थाना कुड़वार, सुलतानपुर से चोरी की गई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |