तिर्वा /कन्नौज। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर मे छात्रों के सर्वांगीण विकास और कुशल राष्ट्र निर्माण हेतु शिशु भारतीरू स्थानीय सरस्वती शिशु मन्दिर तिर्वा मे आज ष्शिशु भारती शपथ ग्रहण समारोहष् का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वन्दना से हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य अशीष कुमार दीक्षित द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का परिचय कराया गया और माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र कानपुर सम्भाग के सम्भाग निरीक्षक अजय द्विवेदी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबन्धक त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी व प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्र सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष सुरेश सिंह सेंगर तथा प्रबन्धक राजेन्द्र प्रसाद गुप्त मुख्य रूप से मौजूद रहे।
समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र ने विद्यार्थियों को श्शिशु भारतीश् के महत्व और उसके उद्देश्यों से विस्तारपूर्वक बताया । उन्होंने कहा कि ष्शिशु भारतीष् को विद्यालय का प्राण माना जाता है। यह संगठन पूर्णतः शिशुओं (विद्यार्थियों) के लिए और स्वयं शिशुओं द्वारा ही गठित किया जाता है। विद्या भारती इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास की कल्पना करती है जिससे उनके भीतर नेतृत्व क्षमता अनुशासन और सुसंस्कार का विकास हो सके।
प्रदेश निरीक्षक द्वारा शिशु भारती की नवनिर्वाचित अध्यक्षा कु. आरोही सिंह (कक्षा-5) को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके उपरान्त नवनिर्वाचित अध्यक्षा ने छात्र संसद एवं शिशु भारती मे चयनित अन्य सभी पदाधिकारियों व भैया-बहनों को अनुशासन संस्कार तथा राष्ट्रभक्ति के साथ वर्ष भर पूर्ण निष्ठापूर्वक कार्य करने की सामूहिक शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के अन्त मे विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष दीक्षित ने सभी नवागत पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य बन्धु एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

