Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान में न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा


आगरा। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत चल रहे स्व-गणना अभियान के तहत रविवार को बार एसोसिएशन सभागार में “ज्यूडिशरी-डेध्न्यायिक दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बार एसोसिएशन के सदस्यों ने स्व-गणना पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण की।

कार्यक्रम जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें उप जिलाधिकारी नीलम तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान मास्टर ट्रेनर अजय कुमार शर्मा ने पीपीटी प्रेजेंटेशन और लघु फिल्म के माध्यम से स्व-गणना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक सहित न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने स्व-गणना पोर्टल पर जानकारी भरकर प्रक्रिया पूरी की। मास्टर ट्रेनर द्वारा उपस्थित लोगों को मकान गणना एवं जनगणना से जुड़ी जानकारियों की गोपनीयता के बारे में भी अवगत कराया गया।

उप जिलाधिकारी नीलम तिवारी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जनगणना-2027 देश की विकास योजनाओं और जनहितकारी नीतियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं स्व-गणना करें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

उन्होंने बताया कि स्व-गणना प्रक्रिया बेहद सरल है। नागरिक सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर से पंजीकरण कर अपनी जानकारी भर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने पर एक ैम् प्क् प्राप्त होगी, जिसे भविष्य के सत्यापन हेतु सुरक्षित रखना आवश्यक होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |