Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: जनगणना 2027 के हाउस लिस्टिंग कार्य में कन्नौज ने रचा नया कीर्तिमान! प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद ने बढ़ाया गौरव


कन्नौज । जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत संचालित हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स (भ्स्ठे) कार्य में जनपद कन्नौज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर एक नई उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के कुशल निर्देशन, सतत मॉनिटरिंग तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिबद्ध कार्यशैली का परिणाम है।

दिनांक 29 मई 2026 को दोपहर 01ः10 बजे तक प्राप्त प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जनपद में कुल 3069 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से 298 भ्स्ठे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष भ्स्ठे पर कार्य युद्धस्तर पर प्रगति पर है। जनपद की कुल प्रगति 100 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि पूर्णता प्रतिशत 9.71 प्रतिशत रहा है, जो प्रदेश में जनपद की मजबूत स्थिति को दर्शाता है।

नगर निकायों में नगर पंचायत सिकंदरपुर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 18 भ्स्ठे में से 17 भ्स्ठे पूर्ण कर 94.44 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की है। नगर पंचायत गुरसहायगंज में 90.79 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त नगर पंचायत सौरिख में 30.43 प्रतिशत, नगर पंचायत तिर्वागंज में 22.45 प्रतिशत तथा नगर पालिका परिषद छिबरामऊ में 16.13 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया गया है। 

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी महोदय द्वारा नगर पालिका परिषद कन्नौज की प्रगति को निराशाजनक होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशाषी अधिकारी को कार्य म तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

तहसीलवार प्रगति में तहसील कन्नौज 9.62 प्रतिशत के साथ अग्रणी रही, जबकि तहसील तिर्वा में 6.74 प्रतिशत एवं तहसील छिबरामऊ में 4.81 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया गया है।

जिलाधिकारी ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर संबंधित अधिकारियों, प्रगणकों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए निर्देशित किया कि शेष कार्य को भी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए, जिससे जनपद कन्नौज प्रदेश में अपनी अग्रणी पहचान को और अधिक मजबूत कर सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |