Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: खरीफ 2026 हेतु बीज वितरण एवं निःशुल्क मिनीकिट योजना की बुकिंग प्रारम्भ! 31 मई तक किसान करा सकते हैं ऑनलाइन आवेदन


कन्नौज । उप निदेशक कृषि श्री संतोष कुमार ने जनपद के समस्त कृषक भाइयों को अवगत कराया है कि खरीफ वर्ष 2026 के लिए कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रमाणित एवं संकर बीज वितरण तथा निःशुल्क मिनीकिट बीज वितरण कार्यक्रम प्रारम्भ कर दिया गया है। इसके लिए विभागीय पोर्टल पद पर ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया दिनांक 26 मई 2026 से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष विभिन्न फसलों के प्रमाणित एवं संकर बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनमें संकर मक्का, संकर बाजरा, संकर ज्वार, मूंग, उर्द, अरहर, सामान्य धान, संकर धान, बासमती धान एवं ऊँचा धान की विभिन्न उन्नतशील प्रजातियां शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त किसानों को निःशुल्क मिनीकिट वितरण योजना के अंतर्गत मूंग, उर्द, अरहर, मूंगफली, तिल, संकुल ज्वार, संकर बाजरा, कोदो, सांवा एवं रागी आदि फसलों के बीज भी उपलब्ध कराए जाएंगे। यह योजना किसानों को उन्नत बीजों के प्रयोग हेतु प्रोत्साहित करने तथा उत्पादन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।

उप निदेशक कृषि ने बताया कि केवल कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषक ही अपनी आवश्यकता के अनुसार ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। बीज वितरण हेतु पात्र किसानों का चयन पूर्ण पारदर्शिता के साथ ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।

उन्होंने जनपद के किसानों से अपील की कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर पोर्टल पर आवेदन कर योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा उन्नत कृषि तकनीकों एवं गुणवत्तायुक्त बीजों का प्रयोग कर अपनी आय में वृद्धि करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |