Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026! डीएम व एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा


अमेठी। जनपद में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश बी0एड0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 को नकल विहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय चैहान एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 31 मई 2026 को उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पांच केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोनारी कला, राजकीय इंटर कॉलेज टीकर माफी, इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गौरीगंज, श्री रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज तथा श्री रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी को शामिल किया गया है। परीक्षा में कुल 2008 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी, जिसमें प्रथम पाली प्रातः 09रू00 बजे से 12रू00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 02 बजे से 05 बजे तक आयोजित होगी। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों तथा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा से पूर्व सभी केंद्रों पर मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय, बैठने की समुचित व्यवस्था एवं साफ-सफाई की विशेष निगरानी रखी जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाए तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूरी तरह नकल विहीन एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने कहा कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़, अवांछनीय गतिविधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाएगी। साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक प्रबंध किए गए हैं, जिससे परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि.ध्रा.) ज्योति सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |