Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मऊ: 17 मई को कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल का आगमन, तैयारियां तेज


मऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल आगामी 17 मई को मऊ जनपद के दौरे पर रहेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पूर्व में यह कार्यक्रम 26 अप्रैल को प्रस्तावित था, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था। अब यह आयोजन घोसी के कल्याणपुर स्थित श्री लक्ष्मी शंकर इंटर कॉलेज के प्रांगण में संपन्न होगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की अध्यक्षता में अहम बैठक बुलाई गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सत्यनारायण पटेल का आगमन जनपद में कांग्रेस संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आयोजन को सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क करें।

संगठनात्मक चर्चा के बीच पार्टी ने अपनी नई नियुक्तियों पर भी हर्ष व्यक्त किया। जनसूचना विभाग की नवनियुक्त प्रदेश सचिव राबिया खातून का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। साथ ही, युवाओं और छात्रों के मुद्दों को प्रखरता से उठाने वाले भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के जिलाध्यक्ष महक पांडेय का भी अभिनंदन किया गया।

राजनीतिक चर्चाओं से पूर्व, कांग्रेस जनों ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुखदेव थापर की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने देश की आजादी में उनके सर्वोच्च बलिदान को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उदय प्रताप राय, मनोज गिहार, सुहैल नोमानी, नजीर अहमद, अमरनाथ योगी, फहद कादिर, अमृतमल, प्रदीप तिवारी, महक पांडेय, शिवाजी कन्नौजिया, प्रमोद कुमार सिंह, शाहिद फारूकी, रत्नेश राय, सुरेश राजभर, अशोक राय, हफीजुर्रहमान अंसारी, विनोद कुमार, असद अंसारी और मनोज कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |