Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: वार्ड 17 में महापौर ने किया सड़क और नाली निर्माण का शिलान्यास! विकास के नये रिकार्ड बना रहा नगर निगम- विकास शर्मा


रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने विकास कार्यों की कड़ी में एक और नया अध्याय जोड़ते हुए वार्ड संख्या 17, खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय पार्षद शालू पाल के साथ मेवा लाल के घर से अकील खां के घर तक 20 लाख लागत की सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। वर्षों से इस मूलभूत सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे वार्डवासियों ने इस अवसर पर अपनी खुशी का इजहार मिष्ठान वितरण कर किया। स्थानीय निवासियों ने महापौर का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में रुद्रपुर ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जनता से किए गए वादों को एक-एक कर पूरा किया जा रहा है और इस यात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का निरंतर मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। इसी सहयोग का परिणाम है कि आज रुद्रपुर विकास के पथ पर तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

महापौर ने नगर निगम के बदलते स्वरूप की चर्चा करते हुए कहा कि आज यह संस्था केवल सड़क-नाली बनाने या सफाई तक सीमित नहीं रह गई है। नगर निगम अब एक बहुआयामी सेवा केंद्र के रूप में उभर चुका है, जहाँ एक ही छत के नीचे आधार कार्ड, श्रम विभाग, समाज कल्याण, राशन कार्ड, जल संस्थान और बिजली विभाग जैसे महत्वपूर्ण कार्य निष्पादित किए जा रहे हैं। जनता की सुविधा के लिए निगम आठ स्वास्थ्य केंद्रों का भी सफल संचालन कर रहा है, जहाँ निरूशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। साथ ही, लोगों को उनके घर के समीप सेवाएं प्रदान करने हेतु चार जोनल कार्यालयों की स्थापना भी की गई है।

भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए महापौर ने बताया कि आने वाले समय में रुद्रपुर को कई बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात मिलने वाली है। इसमें गांधी पार्क का कायाकल्प, दशकों पुरानी मंडी का निर्माण और मिनी बाईपास जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही भूरारानी मार्ग और गंगापुर रोड के चैड़ीकरण के साथ कई अन्य कार्यों को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक सौ करोड़ से अधिक के विकास कार्य हो चुके हैं और जल्द ही यह आंकड़ा दो सौ करोड़ के पार पहुंच जाएगा।

इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को निखारने पर जोर देते हुए महापौर ने कहा कि भव्य त्रिशूल चैक के बाद अब डमरू चैक की स्थापना की तैयारी है। विशेष रूप से मानसखंड शिव कॉरिडोर के निर्माण से रुद्रपुर को पूरे प्रदेश में एक नई और गौरवशाली पहचान मिलेगी। इस ड्रीम प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार की जा रही है। कार्यक्रम के अंत में महापौर ने वार्डवासियों को विश्वास दिलाया कि जिस विश्वास के साथ जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया है, वे उस पर खरा उतरने के लिए संकल्पित हैं। 

इस अवसर पर पार्षद शालू पाल, भाजपा प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा बिट्टू चैहान, मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मंडल महामंत्री जितेंद्र संधू, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर, दीपक राठौर, अभिषेक तिवारी , उमेश सिंह , सुनील सिंह , सुनील बाबा, रंजीता पाल, पिंटू पाल, मनीष गुप्ता, राकेश पाल, रामप्रसाद पाल, रवि चैहान, राम जतन, भारत चैहान, सहजादे, धीरेन्द्र पाल, गौरव चैहान, दया राम, मेवा लाल पाल, सीता राम, जोगेन्द्र पाल, शिव कुमार, जगदीश, विजय पाल आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |