Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा! ट्रक पलटने से 15 की मौत


बांग्लादेश में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक ट्रक पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 10 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि ढाका से 83 किमी दूर यह हादसा हुआ। ट्रक में सवार लोग लिफ्ट लेकर यात्रा पर निकले थे। इसमें अधिकांश लोग दिहाड़ी मजदूर थे, जो छुट्टी में ईद मनाने घर जा रहे थे। रास्ते में अचानक ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद यह हादसा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार तड़के मध्य बांग्लादेश के एक प्रमुख राजमार्ग पर लोहे की छड़ों और अतिरिक्त यात्रियों से लदा एक ट्रक पलट गया, जिससे कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस प्रमुख फुआद हुसैन ने बताया कि यह दुर्घटना ढाका से 83 किलोमीटर (52 मील) उत्तर-पश्चिम में स्थित तंगेल जिले के सोराटोइल इलाके में सुबह करीब 5 बजे हुई, जब चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।

हुसैन ने बताया कि ट्रक में लिफ्ट मांगकर यात्री सवार थे और यह ढाका से उत्तरी क्षेत्र की ओर जा रहा था, क्योंकि गुरुवार को ईद अल-अदहा के त्योहार से पहले छुट्टियां मनाने वाले लोग यात्रा पर निकल चुके थे। उन्होंने बताया कि ट्रक पलट गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि अधिकांश यात्री दिहाड़ी मजदूर थे और त्योहार के लिए अपने परिवारों से मिलने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने टीवी चैनलों को बताया कि शोर सुनकर वे घटनास्थल पर पहुंचे और फंसे हुए यात्रियों को बचाने लगे।

वहीं इस हादसे के बाद से इलाके में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बता दें कि यातायात नियमों की खराब निगरानी, ​सड़कों की ​खराब स्थिती और अकुशल वाहन चालकों के कारण 17 करोड़ से अधिक आबादी वाले इस देश में सड़क दुर्घटनाओं में हर साल हजारों लोगों की मौत हो जाती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |