Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखडः अपर रोड पर चल रहे सीवरेज के निर्माण कार्यों एव ब्रह्मपुरी पर सड़क मरम्मत कार्योंकी रफ्तार परखने देर रात्रि को कार्य स्थल का निरीक्षक करने पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित! अपर रोड में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों को 15 जून तक हर हाल में कार्यदाई संस्था एवं कांट्रेक्टर को पूर्ण करने के दिए निर्देश


हरिद्वार। वर्तमान में संचालित हो रही चार धाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ मेले को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए अपर रोड पर चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों की रफ्तार परखने देर रात्रि को निरीक्षण करने कार्य स्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यदाई संस्था एवं कांट्रेक्टर को निर्देश दिए है कि अपर रोड में सीवरेज के जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे है,उन कार्यों को हर हाल में 15 जून तक पूर्ण कर लिए जाए,इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में चार धाम यात्रा अपने चरम पर है तथा माह जुलाई के अंत में कांवड़ मेला भी शुरू हो जायेगा इसके लिए यह जरूरी है कि यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए तथा श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई परेशानी न हो इसके लिए यह जरूरी है कि जो भी निर्माण कार्य चल रहे है,उन्हें समय से पूर्ण कर लिए जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि यातायात बाधित न हो इसके लिए सड़क किनारे पड़े मलबे एवं निर्माण सामग्री को तत्काल हटाना सुनाश्चित किया जाएं ।

जिलाधिकारी ने ब्रह्मपुरी में सीवरेज कार्यों हेतु खोदी गई सड़क के मरम्मत कार्यों को अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित ठेकेदार को सड़क मरम्मत कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण एवं सड़क किनारे पड़े मलबे  को भी हटाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा)मीनाक्षी मित्तल, सहायक परियोजना अभियंता संदीप कुमार,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार,कॉन्ट्रैक्टर रजत शर्मा,अपर अभियंता सुनील कुमार,मनमोहन सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |