Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

धुरंधर निकली सूर्या की 'करुप्पू', तमिल में 150 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री


तमिल एक्टर सूर्या इन दिनों फिल्म 'करुप्पू' को लेकर चर्चा में हैं. इसकी रिलीज को 16 दिनों का वक्त हो चुका है और फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है. इसकी कमाई अब वर्ल्डवाइड भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है. ये ना केवल इंडिया और वर्ल्डवाइड बल्कि तमिलनाडु में भी बंपर कमाई कर रही है. इसने 16वें दिन की कमाई के बाद 150 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है और कई बड़ी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है.

'करुप्पू' का 16वें दिन का कलेक्शन

  • सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' ने 16वें दिन भी बंपर कमाई की. ये फिल्म का तीसरा शनिवार था, जिस दिन इसकी कमाई में उछाल दर्ज की गई. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने पहले हफ्ते 113.85 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसके बाद दूसरे वीक इसने 54.30 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • - इसके बाद 'करुप्पू' ने तीसरे हफ्ते 15वें दिन शुक्रवार को 3.25 करोड़ का बिजनेस किया था.
  • - सैकनिल्क के अनुसार, 16वें दिन तीसरे शनिवार को फिल्म ने 5.15 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • - इसके बाद 'करुप्पू' का इंडिया नेट कलेक्शन 176.55 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

इतना ही नहीं, सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' ने तमिलनाडु में भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 150 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तक को तोड़ दिया है.

'करुप्पू' ने रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 को पछाड़ दिया है, जिसने सैकनिल्क के अनुसार, तमिल नेट कलेक्शन 135 करोड़ था, लेकिन इसे सूर्या ने पछाड़ दिया. इसके अलावा 'पोन्नियन सेल्वन 2' (143 करोड़) और 'वरिसु' (149 करोड़) को भी तमिल नेट कलेक्शन के मामले में पछाड़ दिया है.

बहरहाल, अगर सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' के बारे में बात की जाए तो इसमें सूर्या के साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक पुलिस अफसर की है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ पर लड़ते हैं. कहानी को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |