Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली-एनसीआर में खराब मौसम से हवाई यातायात प्रभावित, 14 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट


उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह अचानक मौसम बिगड़ने से राजधानी दिल्ली की कई उड़ानें लखनऊ एअरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दी गयीं हैं. इसमें 11 घरेलू और तीन अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं. सभी विमान चौधरी चरण सिंह एअरपोर्ट पर सफलतापूर्वक उतर चुके हैं. मौसम सामान्य होने पर ये सभी विमान अब दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे.

इस दौरान यात्रियों को ख़ासा परेशानी का सामना करना पड़ेगा. लखनऊ में सुबह-सुबह भारी बारिश और तेज हवाओं का चलना जारी है. माना जा रहा है दोपहर तक स्थिति सामान्य हो जाएगी. फ़िलहाल यात्रियों को इस दौरान कोई असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान एअरपोर्ट अधिकारियों द्वारा दिया जा रहा है.

खराब मौसम के चलते जो उड़ानें डायवर्ट हुई हैं. उनमें- काठमांडू, औरंगाबाद, मुंबई, गुवाहाटी, कोयंबटूर, हैदराबाद, नासिक, बैंगलोर, जयपुर, सिंगापुर और फुकेट से दिल्ली जाने वाली उड़ानें शामिल हैं. ये सबही लखनऊ एअरपोर्ट पर हैं.

सूचना मिलते ही लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सभी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित की गई. दिल्ली में मौसम सामान्य होने के बाद इन सभी उड़ानों को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया.

विमान के लखनऊ उतरने की जानकारी यात्रियों को दी गयी. ताकि कोई हंगामे जैसी स्थिति न बने. मौसम की स्थिति देख यात्रियों ने भी संयम बरता. फिलहाल मौसम अब खुल गया है.

यहां बता दें कि सोमवार सुबह एकाएक तेज आंधी और बारिश से मौसम बिगड़ गया. हवाओं की गति इतनी तेज थी कि लखनऊ में कई जगह पेड़ तक उखड़ गए. जलभराव के कारण कई जगह जाम जैसी स्थिति बन गयी. कई और शहरों में भी बारिश से नुकसान की सूचना है. हालांकि कहीं भी कोई जनहानि की सूचना नहीं है. अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान भी आंधी बारिश का है. इससे पहले शनिवार देर रात भी तेज आंधी से कई इलाकों में प्रभाव देखने को मिला था.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |