Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: रिवॉर्ड प्वाइंट के नाम पर साइबर ठगों ने महिला के खाते से उडाए 1.20 लाख रुपये, केस दर्ज


लखनऊ । आलमबाग कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे रहने वाली एक महिला से साइबर ठगों ने रिवॉर्ड प्वाइंट रिडीम कराने के नाम पर झांसे में लेकर उसके क्रेडिट कार्ड से 1.20 लाख रुपये पार कर दिया। कृष्णानगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित शर्मा कॉम्प्लेक्स, केनरा बैंक सिंगार नगर आलमबाग निवासी भारती राजपाल के अनुसार उसके मोबाइल पर बीते 21 मई की शाम करीब 5रू10 बजे कालर ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का कर्मचारी बताते हुए उनके कार्ड पर रिवॉर्ड प्वाइंट जमा हैं, जिन्हें अभी तक रिडीम नहीं किया गया है। आरोपी है कि उसके  मोबाइल पर एक लिंक भेजा और बैंक पोर्टल खोलकर फॉर्म भरवाया। इसके बाद व्हाट्सएप पर भी एक फॉर्म भेजा गया। वही पीडिता का कहना था साइबर ठगों द्वारा दिए गए नंबर पर कॉल किया तो नंबर रवि नाम से नवी मुंबई का बताया गया। कुछ देर बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 20 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन सफल हो गया, जबकि 48 हजार रुपये का दूसरा ट्रांजेक्शन बैंक द्वारा डिक्लाइन कर दिया गया।संदेह होने पर उन्होंने बैंक पहुंच अपना कार्ड ब्लॉक करा साइबर सेल सहित स्थानीय कृष्णानगर कोतवाली में लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर सोमवार को आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |