Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुल्तानपुरः अचानक भरभरा कर गिरा महुआ का पेड़, 1 गंभीर समेत 5 घायल! गंभीर रूप से घायल युवक रेफर, नायब तहसीलदार ने सीएचसी पहुंचकर घायलों का लिया हालचाल


लंभुआ/सुल्तानपुर। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के पांडेपुर गांव में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। गांव से कुछ दूरी पर स्थित विशाल महुआ के पेड़ के नीचे सूरज कुमार, सुरजीत कुमार, शैलेश कुमार, संदीप कुमार, उमेश कुमार और दिव्यांशु हवा ले रहे थे। तभी बिना किसी आंधी-पानी या तेज हवा के पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा।

पेड़ गिरते ही वहां बैठे युवक उसकी चपेट में आ गए। हादसे में सूरज कुमार को गंभीर चोटें आईं, जबकि सुरजीत, शैलेश, संदीप और उमेश घायल हो गए। दिव्यांशु बाल-बाल बच गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने फौरन बचाव कार्य शुरू किया और पेड़ के नीचे दबे युवकों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी लंभुआ पहुंचाया गया। 

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सूरज कुमार की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य चार घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार अभय राजपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली और पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |