अमेठीः अघोषित बिजली कटौती! सांसद के0एल शर्मा सीएम योगी को लिख पत्र
May 23, 2026
अमेठी। सांसद किशोरी लाल शर्मा जी क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर सदैव गंभीर, संवेदनशील और सक्रिय रहते हैं। जनता के सुख-दुख में हर समय साथ खड़े रहन वाले सांसद जी ने एक बार फिर आमजन की आवाज बनते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर अमेठी संसदीय क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया है। सांसद जी ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि भीषण गर्मी के इस दौर में कई दिनों से विद्युत आपूर्ति लगातार बाधित चल रही है, जिससे किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय बार-बार बिजली कटने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, वहीं किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भी उमस और गर्मी के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप कर अमेठी में विद्युत व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित कराने तथा अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की है। सांसद किशोरी लाल शर्मा जी ने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे हर परिस्थिति में क्षेत्रवासियों के साथ खड़े हैं। क्षेत्र की जनता ने सांसद जी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वे केवल जनप्रतिनिधि नहीं,बल्कि हर परिवार के सुख-दुख के सहभागी हैं, जो हमेशा जनता की आवाज को मजबूती से सरकार तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

