Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः फार्मेसी परीक्षा मे सख्ती, 36 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा


जलालाबाद/ कन्नौज। अनौगी स्थित महामाया आईटी पॉलिटेक्निक मे फार्मेसी की वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षार्थियों पर सीसीटीवी कैमरों और सचल दल की पैनी नजर रही। सख्ती का आलम यह रहा कि दोनों पालियों को मिलाकर कुल 36 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पॉलिटेक्निकसंस्था महामाया आईटी पॉलिटेक्निक को जनपद के सात विभिन्न फार्मेसी कॉलेजों का संयुक्त परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्र अधीक्षक डॉ. आर. एस. कमल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है और पल-पल की निगरानी की जा रही है दो पालियों मे हुई परीक्षा अनुपस्थित रहे छात्रपरीक्षा के आंकड़ों की जानकारी देते हुए केंद्र अधीक्षक ने बताया कि प्रथम पाली (प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक) मे कुल 55 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमे से 53 छात्र उपस्थित हुए और 2 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं द्वितीय पाली (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) मे कड़ी चेकिंग के बीच कुल 207 नामांकित छात्र-छात्राओं में से 173 ही उपस्थित हुए जबकि 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।मजिस्ट्रेट और उड़ाका दल की रही सक्रियताशांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप मे अवधेश गौतम वरिष्ठ प्राविधिक सहायक भूमि संरक्षण विभाग) तैनात रहे। आंतरिक उड़ाका दल में मारिया और अंशु निगम ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली। परीक्षा के दौरान सहायक केंद्र अधीक्षक अंकित द्विवेदी व नीरज कुमार सहित अरुण कुमार दीक्षित राजीव कुमार सत्यम वर्मा मनीष पाल चंद्र शेखर अभिषेक वर्मा शिवांगी छविनाथ राजपूत अमरनाथ श्याम सिंह और संजय कुमार सहित संस्थान का समस्त स्टाफ ड्यूटी पर मुस्तैद रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |