संग्रामपुर: डीएम साहब ! बच्चों की जान को है खतरा! प्रा0वि0 बाउंड्री वॉल से खींचा गया हाइटेंशन तार
May 05, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र की ग्राम सभा धोएं के प्राथमिक विद्यालय सांकर माना पट्टी के बाउंड्री वॉल वह एक भवन के ऊपर से 11000 वोल्ट का हाई टेंशन तार खींचा गया है जो बच्चों के लिए एक गंभीर और जानलेवा समस्या है। या न केवल छात्रों बल्कि शिक्षकों के जीवन के लिए भी बड़ा खतरा है भारतीय विद्युत नियमों के अनुसार ऐसी लाइनों का स्कूल या बाउंड्री वॉल के ऊपर से गुजरा प्रतिबंधित है लेकिन इस विद्यालय के एक भवन और बाउंड्री वॉल के ऊपर से हाई टेंशन तार खींचा गया है। यही नहीं विद्यालय परिसर की बाउंड्री पर ट्रांसफार्मर भी लगाया गया है। यहां के प्रधानाध्यापक से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि इस समस्या के निदान के लिए हमने अपने विभाग के अधिकारी को लिखित व मौखिक रूप से सूचना दे दी है। स्कूल में बिजली का तार नीचे लटका हुआ है स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से स्पार्किंग कल की समस्या से अवगत कराया था लेकिन विभाग की लापरवाही बरकरार बनी हुई है आज तक ना तो तार की व्यवस्था की गई और ना तार की मरम्मत कीगई। क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा लगातार विद्यालय निरीक्षक की लापरवाही दिखाई दे रही है नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ उनके जीवन के साथ बिजली विभाग शिक्षा विभाग लापरवाही कर रहा है।
