Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

राघव चड्ढा ने डिलीट कीं पीएम मोदी और भाजपा की आलोचना वाली X पोस्ट


आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को दावा किया कि पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर से अपनी वे पुरानी पोस्ट हटा दी हैं, जिनमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आलोचना की थी।

भारद्वाज ने यह भी दावा किया कि राज्यसभा सदस्य की वे पोस्ट भी सोशल मीडिया पर उनके खाते से गायब हो गई हैं जिन्हें 'आप' नेताओं ने साझा किया था। भारद्वाज के आरोपों पर चड्ढा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ये आरोप आप और राज्यसभा सदस्य के बीच जारी विवाद के दौरान आए हैं। यह विवाद गुरुवार को राज्यसभा में पार्टी द्वारा चड्ढा को उपनेता पद से हटाए जाने के बाद खुलकर सामने आया। शनिवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में, भारद्वाज ने दावा किया कि 'भाजपा' और 'पीएम मोदी' जैसे कीवर्ड का उपयोग करके चड्ढा की टाइमलाइन की खोज करने पर कोई आलोचनात्मक टिप्पणी नहीं मिली।

मोदी का जिक्र करने वाली केवल दो पोस्ट बची हैं और दोनों में प्रधानमंत्री की प्रशंसा की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप नेताओं द्वारा पहले उद्धृत की गई पोस्ट भी चड्ढा के खाते से गायब हो गई हैं। इस कदम को 'मामूली सफाई अभियान से कहीं अधिक' बताते हुए, आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख ने कहा कि चड्ढा ने 'मंच पर अपनी सार्वजनिक छवि को नया रूप दिया है'।

भारद्वाज ने कहा, 'एक समय में पीएम मोदी-भाजपा के तीखे आलोचक रहे राघव चड्ढा ने अपनी पुरानी छवि को पूरी तरह मिटाकर एक नई, चमकदार वाशिंग मशीन वाली तस्वीर पेश कर दी है।' उन्होंने कहा कि जिस तरह से चड्ढा की 'टाइमलाइन' में व्यवस्थित रूप से बदलाव किया गया है। वह इसके पीछे की तैयारी के स्तर को दर्शाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |