सोनभद्र- नए शिक्षण सत्र में निजी विद्यालयों द्वारा की गई फीस वृद्धि और पठन-पाठन सामग्री की बढ़ती कीमतों के विरोध में, 4अप्रैल शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील दिवस पर अभिभावकों के साथ प्रदर्शन किया। और ज्ञापन तहसील दिवस में सौंपा गया प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि जनपद के अधिकांश प्राइवेट विद्यालय, विशेषकर इंग्लिश मीडियम स्कूल, अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाई जा रही है, जिससे मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई विद्यालयों ने कॉपी-किताब और यूनिफॉर्म की खरीद के लिए अपनी निर्धारित दुकानों को तय कर रखा है। एडवोकेट , कैलाश नाथ तिवारी ने कहा कि अभिभावकों को मजबूरन उन्हीं दुकानों से ऊंचे दामों पर सामग्री खरीदनी पड़ती है। इससे न केवल प्रतिस्पर्धा खत्म हो रही है, बल्कि अभिभावकों का आर्थिक शोषण भी हो रहा है। प्रदर्शन में शामिल अभिभावकों ने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शिक्षा के नाम पर खुलेआम वसूली हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि फीस पर नियंत्रण किया जाए और विद्यालयों द्वारा की जा रही मनमानी पर रोक लगाई जाए। महिला सभा की "जिला अध्यक्ष गीता गौर" ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर एडवोकेट सुरेश यादव, कामता यादव,, मृगराज सिंह शाहनवाज, टीटू गुप्ता, लवकुश बिंद, संदीप पटेल मौजूद रहे रहे।
!doctype>
