तिलोईः अवैध तमंचा व कारतूस के साथ आरोपित गिरफ्तार
April 04, 2026
तिलोई/अमेठी। थाना फुरसतगंज पुलिस ने तलास वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति,वस्तु, वाहन के दौरान आरोपित मोहम्मद रफीक पुत्र मोहम्मद हलीम(33 वर्ष )निवासी ग्राम बसौनी थाना फुरसतगंज अमेठी को गिरफ्तार किया है।तलाशी से आरोपित के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस 32 बोर बरामद किया है। आरोपित के विरुद्ध थाना फुरसतगंज समेत जिले के विभिन्न थानों में कई संगीन मामले पंजीकृत हैं।पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित किया है।
