Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: न्यायिक अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र देकर की गई भावभीनी विदाई।

सोनभद्र। दीवानी न्यायालय परिसर रॉबर्ट्सगंज में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र, सरकारी वकीलों व कर्मचारियों द्वारा बुधवार को न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सभी न्यायिक अधिकारियों को माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर भव्य विदाई दी गई। जिसमें प्रमुख रूप से एडीजे प्रथम जितेंद्र कुमार द्विवेदी, एडीजे अर्चना रानी, एडीजे शैलेंद्र यादव, एडीजे आबिद शमीम, एडीजे अमित वीर सिंह, सीजेएम आलोक यादव, सिविल जज सीनियर डिवीजन अमित कुमार, अभिनव दुबे, यादवेंद्र सिंह आदि को भावभीनी विदाई दी गई। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्षगण जगजीवन सिंह एडवोकेट व श्याम बिहारी यादव एडवोकेट, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिंदु यादव एड , महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एड समेत अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया और फूलों का हार पहनाया। इस अवसर पर राजेश कुमार यादव एड , उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा एड, कामता प्रसाद यादव एड, रियाज़ खान एड ,प्रदीप कुमार मौर्य एड,राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष द्वारिका नाथ नागर एड, रामगुल्ली यादव, हरिद्वार एड, विनीता एड मौजूद रही। उधर सरकारी वकीलों व कर्मचारियों ने भी विदाई दी। जिसमें सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सी शशांक शेखर कात्यायन, सत्यप्रकाश त्रिपाठी व नीरज कुमार सिंह के अलावा कर्मचारीगण अम्बरीष पाठक, योगेंद्र यादव आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |