Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सम्राट चौधरी, लालू प्रसाद यादव की पाठशाला के हैं-तेजस्वी यादव


बिहार के नए सीएम के नाम पर मुहर लग चुकी है। सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम होंगे। वह 15 अप्रैल को बिहार के सीएम के रूप में शपथ लेंगे। इस बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है।

तेजस्वी ने कहा, "सम्राट चौधरी, लालू प्रसाद यादव की पाठशाला के हैं। बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही चलती रहेगी।"

तेजस्वी ने कहा, "20 साल बीजेपी ने भी साथ में राज किया, बिहार का खजाना खाली है। इंडस्ट्री नहीं है, कारखाने नहीं हैं। पढ़ाई-दवाई में फेल है। बेरोजगारी चरम पर है, पलायन अधिक है। सबसे गरीब राज्य बिहार है। 20 साल राज करने के बाद भी ये स्थिति है। जनता का कोई सीएम नहीं है। मैंडेट जनता ने नहीं दिया। बिहार के लोग इन लोगों से कोई उम्मीद नहीं रखते हैं।"

तेजस्वी ने सम्राट का बिना नाम लिए मीडिया से कहा, "आपने काम भी देखा होगा गृह मंत्री रहते हुए। बिहार में अपराध इतना बढ़ गया कि वो नंगा नाच कर रहे हैं।"

तेजस्वी ने नीतीश को लेकर कहा, "नीतीश कुमार को भाजपा ने खत्म कर दिया तो वो अब खत्म हो गए हैं।"

आज का दिन बिहार की सियासत में बड़ा दिन था। आज नीतीश युग का अंत हुआ और पहली बार बिहार में बीजेपी का सीएम घोषित हुआ। नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दिया और सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया। वह 15 अप्रैल को बिहार के सीएम के रूप में शपथ लेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |