Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: करहिया राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय व एएनएम सेंटर चिकित्सकों व कर्मचारियों की मनमानी, केन्द्र पर लटक रहा ताला, डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारी गायब।

ग्रामीणों ने किया दूसरी बार प्रदर्शन, स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ लोगों का  फूटा गुस्सा।

सोनभद्र/ दुद्धी। तहसील व विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत करहिया में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय और चिकित्सा उप केन्द्र /एएनएम सेंटर में कई वर्षो से लटक रहा है ताला और वहीं  डॉक्टर व एएनएम सहित अन्य नदारत। बतातें चलें कि जनपद का सबसे पिछड़ा व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दुद्धी तहसील  व विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत करहिया का सबसे बड़ा चौकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक तरफ  सूबे के मुख्यमंत्री आदिवासियों  के लिए तरह तरह की योजनाएं व स्वास्थ्य सेवाएं  देने के लिए कटिवद्ध है वहीं  राजकीय होम्योपैथिक  चिकित्सालय में नियुक्त  होम्योपैथिक चिकित्सक कई वर्षों से गायब हैं। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार कई वर्षों से घर बैठे  बैठे वेतन उठा रहे हैं और  जिम्मेदार  चुप्पी साधे बैठे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो उप केन्द्र पर  एएनएम हैं और न ही  होम्योपैथिक चिकित्सक व अन्य स्टॉफ जिससे लोगों को ईलाज व टिकाकरण  प्रभावित हो रहा है। बतातें चलें कि उक्त स्वास्थ्य केंद्र अपनी दुर्दशा पर आँसू बहा रहा है और केन्द्र पर गंदगी और  झाड़ियों को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।जिसके क्रम में बुधवार को सुबह लगभग 11.30 बजे समाजसेवी  कुंदन यादव की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन कर तत्काल लापरवाह गायब होम्योपैथिक चिकित्सक सहित अन्य कर्मचारी  व एएनएम .के खिलाफ कठोर कार्यवाही  की मांग किया है।  प्रदर्शनकारियों का आरोप है  कि होम्योपैथिक चिकित्सक  सहित अन्य  स्टॉफ  वर्षो से घर बैठे वेतन ले रहे है और जनपद के  संबंधित अधिकारी  चुप्पी साधे हुए कागजी कोरम पूरा करने में मशगुल हैं। बतातें चलें कि कुछ दिन पूर्व स्थानीय लोगों द्वारा संबंधित चिकित्सक व  अन्य के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया था जिसकी खबर समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी जिसके क्रम में खबर का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी कागजी कोरम पूरा करने करहिया पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के नाम  शिकायती पत्र लिखकर  ध्यान आकृष्ट कराते हुए संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई और डॉक्टर सहित अन्य  कर्मचारियो व एएनएम की उपर नकेल कसने  की मांग किया है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से कुंदन, रामनिहोर, बाबूलाल , देवकुमार,  बजरंगी , द्वारिका ,  ब्रह्मदेव , रामनिहोर आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |