Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली के GST विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 162 अधिकारियों का ट्रांसफर


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू करते हुए ट्रेड एंड टैक्सेस (जीएसटी) विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कुल 162 अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है। ये सभी अधिकारी लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात थे। वहीं, जब मुख्यमंत्री ने महीने की शुरुआत में विभाग का दौरा किया तो कई अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने यह फैसला किया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने 8 अप्रैल 2026 को जीएसटी विभाग का दौरा किया था। इस दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं। इन्हीं अनियमितताओं पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आदेश के तहत तीन असिस्टेंट कमिश्नर सहित कुल 162 अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है। ये लोग लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात थे। इसमें 58 सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-1, 22 असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-2, 74 सीनियर असिस्टेंट ग्रेड-3 और 5 जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-4 शामिल हैं। सीएम गुप्ता ने आठ अप्रैल को विभाग के अपने दौरे के दौरान "गंभीर अनियमितताएं" देखी थीं, जो बड़े पैमाने पर तबादलों का आधार बनीं। बयान में कहा गया है, "इस सख्त कार्रवाई के तहत, तीन सहायक आयुक्तों सहित कुल 162 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। ये अधिकारी लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात थे।"

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित अरुणा आसफ अली सरकारी अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया और "दवाओं की कमी और गंदगी" के लिए अधिकारियों को फटकार लगाई। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि वे गर्मी के मौसम के अनुरूप दवाएं, पीने का पानी, स्वच्छता और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करें। सीएमओ ऑफिस के बयान में कहा गया है कि अचानक किए गए इस दौरे से दवाइयों की कमी और खराब स्वच्छता का खुलासा हुआ, जिसके लिए गुप्ता ने अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि मरीजों को उसी दिन दवाएं उपलब्ध कराईं जाएं जिस दिन डॉक्टर उनकी जांच करते हैं। गुप्ता ने ओपीडी, रोगी वार्ड, दवा वितरण काउंटर, स्वच्छता प्रणाली, जल आपूर्ति, डिजिटल सेवाओं और अन्य प्रमुख विभागों का निरीक्षण किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |