Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अरविंद केजरीवाल के करीबी सांसद को बड़ा झटका, सुबह-सुबह घर पहुंच गई ED


आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के जालंधर स्थित घर पर ईडी ने छापेमारी की है. मित्तल को हाल ही में राघव चड्ढा को हटाकर आम आदमी पार्टी का राज्यसभा का डिप्टी लीडर बनाया गया था.

ED की दिल्ली की इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने बुधवार (15 अप्रैल) को एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की. ये कार्रवाई ED ने FEMA के तहत की है. यानी मामला विदेशी लेन-देन और फंडिंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. ED की टीम ने जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के साथ-साथ गुरुग्राम स्थित मास्टर्स यूनियन स्कूल ऑफ बिजनेस और टेट्र कॉलेज ऑफ बिजनेस के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की.

कुल मिलाकर 10 लोकेशनों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. जिसमें जालंधर और गुरुग्राम दोनों शामिल हैं. ED की टीम AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि ये सभी संस्थान एक ही ग्रुप से जुड़े हुए हैं. इसलिए ED एक साथ पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. सूत्रों के मुताबिक कि ED विदेशी फंडिंग, ट्रांजैक्शन और संभावित अनियमितताओं की गहराई से पड़ताल कर रही है.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ईडी की कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू…आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड..typical मोदी स्टाइल.. हम वो पत्ते नहीं, जो शाख से टूट कर गिर जाएँगे, आंधियो को कह दो अपनी औकात में रहें.'

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |