Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पहली जीत के बाद CSK ने अंक तालिका में लगाई छलांग


इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (IPL 2026) में 17 मैच हो चुके हैं. शनिवार को डबल हेडर के पहले मैच में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स को 6 विकेट से हराया. श्रेयस अय्यर प्लेयर ऑफ द मैच रहे, जिन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाकर 220 के लक्ष्य को आसान बना दिया. दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया. इस मैच के हीरो संजू सैमसन थे, जिन्होंने 56 गेंदों में नाबाद 115 रन बनाए. जेमी ओवरटन ने भी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिन्होंने 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. देखें अब अंक तालिका में सभी 10 टीमों का हाल.

चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 में शुरुआत के लगातार तीन मैच हारी थी, शनिवार को टीम ने जारी संस्करण की पहली जीत दर्ज की. इसके बाद CSK अंक तालिका में एक स्थान ऊपर आ गई है. 2 अंक, -1.532 नेट रन रेट के साथ चेन्नई 10वें से 9वें नंबर पर आ गई है. KKR दसवें स्थान पर पहुंच गई, जिसने अभी तक कोई मैच नहीं जीता है. 4 मैचों के बाद कोलकाता का 1 अंक और -1.315 का नेट रन रेट है.

राजस्थान रॉयल्स 4 मैचों में 4 जीत के साथ पहले नंबर पर काबिज है, जिसके 8 अंक और नेट रन रेट +2.055 का है. शनिवार को पंजाब किंग्स ने इस संस्करण की तीसरी जीत दर्ज की, वह दूसरी ऐसी टीम है जो अभी तक कोई मैच नहीं हारी है. PBKS के 7 अंक और +0.720 का नेट रन रेट है.

RCB तीसरे नंबर पर है, जिसने 3 में से 2 मैच जीते हैं और 1 हारा है. बेंगलुरु टीम के 4 अंक और नेट रन रेट +1.231 का है. दिल्ली कैपिटल्स लगातार दूसरी हार के बावजूद टॉप-4 में बनी हुई है. दिल्ली ने 4 में से 2 मैच जीते और 2 हारे हैं. दिल्ली के 4 अंक और नेट रन रेट +0.322 का है.

लखनऊ सुपर जायंट्स पांचवें स्थान पर है. LSG ने 3 में से 2 मैच जीते हैं, 1 हारा है. आज जीतकर लखनऊ टॉप-4 में आ सकती है. सनराइजर्स हैदराबाद 4 में से 3 मैच हार गई है, वह 2 अंकों और -0.270 की नेट रन रेट के साथ छठे नंबर पर है.

गुजरात टाइटंस 7वें नंबर पर है. GT ने 3 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ 1 में जीत दर्ज की है. गुजरात के 2 अंक और -0.270 का नेट रन रेट है. मुंबई इंडियंस 2 अंक और -0.715 की नेट रन रेट के साथ आठवें स्थान पर है. MI ने 3 में से सिर्फ 1 मैच जीता है, 2 हारे हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |