Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी! 18 करोड़ के खिलाड़ी के खेलने का रास्ता हुआ साफ


IPL 2026 में जीत के लिए जूझ रही कोलकाता नाइट राइडर्स यानी KKR के लिए आखिरकार राहत की खबर आई है। टीम के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना अब टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं, जिससे KKR की गेंदबाजी को बड़ा सहारा मिल सकता है। श्रीलंका क्रिकेट ने पथिराना को फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) दे दिया है। वह 17 अप्रैल को भारत पहुंचकर टीम से जुड़ेंगे। हालांकि, वह सीधे उस मैच में नहीं खेलेंगे, बल्कि 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से चयन के लिए उपलब्ध होंगे।

कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन इस सीजन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने 4 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं की है और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। गेंदबाजी KKR की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आई है। हर्षित राणा और आकाश दीप चोट के कारण बाहर हो गए, वहीं टूर्नामेंट शुरू होने से पहले मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ा। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म भी चिंता का विषय रही है।

टीम पहले मैच में 220 रन का बड़ा स्कोर भी डिफेंड नहीं कर पाई थी और उसके बाद भी लगातार हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में पथिराना की वापसी टीम के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है। पथिराना को इस साल T20 वर्ल्ड कप के दौरान पिंडली में चोट लगी थी, जिसके कारण वह IPL 2026 के शुरुआती मैच नहीं खेल पाए। हालांकि, अब उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और पूरी तरह से वापसी के लिए तैयार हैं।

KKR ने पिछले IPL ऑक्शन में पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऐसे में टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं, खासकर डेथ ओवर्स में उनकी यॉर्कर और अनोखा एक्शन विरोधी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। पथिराना की एंट्री से KKR की कमजोर गेंदबाजी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि उनकी वापसी टीम की किस्मत बदल पाती है या नहीं।फिलहाल, KKR फैंस के लिए यह खबर किसी राहत से कम नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |