Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद बोले कोच, जो कहा वो कर देगा हैरान


चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं गुजर रहा था. टीम लगातार तीन मैच हार चुकी थी. हालांकि, शनिवार को चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल 2026 की पहली जीत दर्ज की. अगर पिछले सीजन को भी मिल लिया जाए तो चेन्नई को लगातार सात हार के बाद जीत नसीब हुई. दिल्ली के खिलाफ जीत के बाद चेन्नई के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने कहा कि लगातार तीन हार से टीम का मनोबल नहीं गिरा था, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि खिलाड़ी हारते-हारते थक चुके थे.

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत के बाद सिमंस ने पत्रकारों से कहा, "हमारे खिलाड़ी इस मैच को जीतने के लिए बेताब थे. मुझे लगता है कि लगातार तीन मैच हारने के बाद हम हारते-हारते थक गए थे. आज ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत अच्छा है, लेकिन यह कभी खराब भी नहीं था. मुझे लगता है कि लोगों ने आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के खिलाफ मैच देखा और सोचा कि ओह, हम बहुत पीछे हैं लेकिन हमें कभी ऐसा नहीं लगा कि हम बहुत पीछे हैं."

सिमंस ने आगे कहा, "इस टूर्नामेंट में लय हासिल करना और सकारात्मक बने रहना बेहद महत्वपूर्ण है. इस जीत के बाद टीम का माहौल सकारात्मक है, लेकिन इससे पहले अभ्यास सत्र के दौरान भी खिलाड़ियों का रवैया अच्छा रहा."

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन. सैमसन ने इस सीजन का पहला शतक जड़ा. उन्होंने 56 गेंद में 115 रन बनाए जबकि आयुष म्हात्रे ने भी 59 रन की पारी खेली. इन दोनों की बदौलत चेन्नई ने 20 ओवर में 212 रन बनाए. इसके बाद गेंदबाजी में जेमी ओवरटन ने 18 रन देकर चार विकेट झटके.

सैमसन की तारीफ करते हुए सिमंस ने कहा, "मुझे एमएस धोनी के साथ कई साल काम करने का सौभाग्य मिला है. वह उन सबसे शांत क्रिकेटरों में से एक हैं जिनसे मैं मिला हूं. संजू सैमसन भी उन्हीं की तरह हैं. वह खेल को उसी नजरिए से देखते हैं. मैंने उन्हें कभी बेचैन नहीं देखा."

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |