अमेठीः अमर्यादित टिप्पणी पर आक्रोश, कार्रवाई की मांग
April 23, 2026
अमेठी। सुषमा खर्कवाल द्वारा अखिलेश यादव की माताजी के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस बयान को सामाजिक मर्यादाओं का घोर उल्लंघन बताते हुए लोगों ने कड़ी निंदा की है। प्रकरण को लेकर दिए गए एक प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि यह टिप्पणी न केवल एक सम्मानित महिला का अपमान है, बल्कि पूरे नारी समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है। इससे जनभावनाएँ आहत हुई हैं और सामाजिक माहौल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उच्च स्तर पर संज्ञान लिया जाए और इसे मुख्यमंत्री तक प्रेषित किया जाए, ताकि दोषी के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। साथ ही यह भी मांग की गई है कि भविष्य में इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणियों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं, अन्यथा स्थिति बिगड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
