Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर


अमेठी। जिले में देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब मुंशीगंज बाईपास के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने सामने जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंशीगंज थाना क्षेत्र के उस्मापुर निवासी संदीप तिवारी (38) पुत्र लल्लन तिवारी और संगम तिवारी (35) पुत्र दद्दन तिवारी बाइक से कोतवाली क्षेत्र के पीठीपुर गांव स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। जैसे ही वे मुंशीगंज बाईपास के समीप पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से भी स्थिति नाजुक देखते हुए एक युवक को बेहतर इलाज के लिए एम्स भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही वाहन की पहचान कर आरोपी चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |