जायस: गुडवर्क! मारपीट के मामले मे 8 गिरफ्तार
April 23, 2026
जायस/अमेठी। जनपद के थाना जायस पुलिस पुलिस ने मारपीट के मामले मे 8 वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध व अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जायस पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 04 वांछित अभियुक्त धर्मराज पुत्र रामकिशुन निवासी पूरे भैया कस्बा व थाना जायस जनपद अमेठी उम्र 58 वर्ष, .दीपक पुत्र धर्मराज निवासी पूरे भैया कस्बा व थाना जायस जनपद अमेठी उम्र 29 वर्ष, .बिन्द्रा प्रसाद पुत्र बाबूलाल सोनकर निवासी मोहल्ला कंचाना कस्बा व थाना जायस जनपद अमेठी उम्र 38 वर्ष, व अतुल कुमार सोनकर पुत्र रामथीरथ निवासी मोहल्ला कंचाना कस्बा व थाना जायस जनपद अमेठी उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । वही इसी क्रम में अन्य वांछित 04 अभियुक्त शीतला प्रसाद पुत्र रामकिशुन निवासी ग्राम पूरे भैया कस्बा व थाना जायस जनपद अमेठी उम्र 50 वर्ष, श्रीनाथ पुत्र रामकिशुन निवासी ग्राम पूरे भैया कस्बा व थाना जायस जनपद अमेठी उम्र 40 वर्ष, जगप्रसाद पुत्र शीतला प्रसाद निवासी पूरे भैया कस्बा व थाना जायस जनपद अमेठी उम्र 20 वर्ष, व चन्द्रकेश पुत्र श्रीनाथ निवासी पूरे भैया कस्बा व थाना जायस जनपद अमेठी उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । थानाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्त मुकदमा उपरोक्त में वांछित थे , दोनों पक्षों से गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर मारपीट की घटना में प्रयुक्त डंडा, फावडे का बेट, लोहे की पाईप, बेस बैट आदि बरामद हुआ ।
