Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: गुडवर्क! स्मैक के साथ एक गिरफ्तार


संग्रामपुर/अमेठी। जनपद की संग्रामपुर पुलिस को एक बडी सफलता मिली है पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भे दिया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत संग्रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आशीष मिश्रा पुत्र स्व० लल्लन मिश्रा निवासी चैबे का पुरवा मौजा बेलखरी थाना संग्रामपुर उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया । थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि  तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से कुल 17 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । उक्त कार्यवाही मे उ0नि0 राम कुमार यादव , हे0का0 जय प्रकाश पटेल थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी व का0 नरेन्द्र कुमार थाना संग्रामपुर मौजूद थे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |