Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कार्रवाई! चार अन्तर्जनपदीय शातिर बैट्री चोर गिरफ्तार


जगदीशपुर/भाले सुल्तान शहीद स्मारक/अमेठी। जनपद की जगदीशपुर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने विभिन्न अभियोगों को खुलासा करते हुए चार अन्तर्जनपदीय शातिर बैट्री चोरो गिरफ्तार का सलाखो के पीछे भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे  “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार यादव मय हमराह, थानाध्यक्ष भाले सुल्तान शहीद स्मारक मय हमराह व उ0नि0 अनूप कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम मय हमराह चेकिंग के दौरान अर्टिगा कार सवार चार अभियुक्तों फहीम पुत्र वसीम निवासी औरंगाबाद खालसा थाना आशियाना जनपद लखनऊ, , गोलू उर्फ शनी कश्यप पुत्र मंगल कश्यप निवासी बझेरा थाना शोहरामऊ जनपद उन्नाव हालपता पकरी पुल थाना आशियाना जनपद लखनऊ, अंकित कुमार पुत्र  सुनील कुमार गौतम निवासी द्वारिका प्रोजेक्ट पोस्ट कोडा जहानाबाद थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर, व नितिन शाहू  पुत्र  महेश शाहू निवासी आशियाना सेक्टर ड-01 मकान नं0 1080 थाना आशियाना जन0 लखनऊ को गिरफ्तार किया गया । एसपी ने बताया अभियुक्त फहीम की तलाशी से 01 तमंचा  व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व अर्टिगा कार की तलाशी से 06 बैट्रीयां विभिन्न कम्पनियों की बरामद हुई है। बरामद बैट्रीयों के बारे मे पूछने पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि यह बैट्री चोरी की है जिसे वह सभी लोग मिलकर काफी समय से आस पास के क्षेत्र से बैट्री चोरी करके रखे  हैं । बरामद बैट्री के अलावा 10 बैट्रीयां अन्य चोरी की खंडहर में रखे हैं । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर जामो मोड के पास खंडहर से 10 बैट्रीयां बरामद हुई । 06 बैट्रीयां दिनांक 03 अप्रैल को थानाक्षेत्र गौरीगंज से चोरी किये थे व अन्य 10 बैट्रीयां दिनांक 27 व 28 अप्रैल की रात्रि ग्राम लिढियावा, रानीगंज के पास, जामो रोड रानीगंज के पास से चोरी किये थे । वही उक्त सराहनीय  कार्य  हेतु  पुलिस  अधीक्षक  द्वारा  थाना  जगदीशपुर,  थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक व स्वाट/सर्विलांस टीम को 25,000- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |