Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः पुरानी पेंशन बहाली व टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन


अमेठी। पुरानी पेंशन बहाली एवं टीईटी अनिवार्यता के विरोध में जनपद अमेठी के शिक्षकों ने सोमवार को जोरदार आंदोलन किया। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति एवं अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में जिले भर के विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।सोमवार अपरान्ह 3 बजे बीएसए कार्यालय अमेठी से प्रारंभ हुई बाइक रैली डीएम कार्यालय तक पहुंची, जहां शिक्षकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली, आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता थोपे जाने का विरोध सहित कई प्रमुख मांगें शामिल रहीं।शिक्षकों का आरोप है कि सरकार द्वारा वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर जबरन टीईटी लागू कर उनकी नौकरी को संकट में डाला जा रहा है, जिससे शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि यह निर्णय उनके अधिकारों के विरुद्ध है और इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।रैली के दौरान शिक्षकों ने सरकार के फैसलों के विरोध में जमकर नारेबाजी की और हाथों में बैनर लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके पश्चात एओ कार्यालय अमेठी से कैंडिल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लियज्ञं इस अवसर पर महेंद्र प्रताप मिश्र (जिलाध्यक्ष पीएसपीएसए अमेठी), अब्दुल रशीद (जिलाध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ), जय राम कन्नौजिया (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), धीरेंद्र प्रताप सिंह (जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ) सहित अन्य शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही चन्द भान यादव, वीरेंद्र यादव,अरविंद कुमार पांडे, विष्णु कांत पाठक, अजय कुमार मौर्य , इरफान,दिनेश तिवारी,राम अभिलाष, मोहम्मद वसीम,संजीव भारती, श्यामलाल,हरिकेश यादव, सुरेश, अरविंद यादव ,समेत सैकड़ों शिक्षक आंदोलन में शामिल हुए। शिक्षक नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |