Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः भण्डारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद


लालगंज/प्रतापगढ। नगर पंचायत के दीवानी वार्ड के मनीपुर में श्रीमदभागवत कथा को लेकर बुधवार को हुए भण्डारे में श्रद्धालुओं ने भगवान द्वारिकाधीश का प्रसाद ग्रहण किया। इसके पहले संयोजक पं0 रमाशंकर तिवारी, आनन्द तिवारी, अजय कुमार तिवारी तथा रजनीश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य मण्डप पूजन किया। आयोजन समिति द्वारा कथाव्यास दण्डी स्वामी विनोदानंद सरस्वती जी महराज को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उच्च न्यायालय के अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता दयाशंकर तिवारी ने किया। इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, रामेश्वर प्रसाद तिवारी, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी महेश, शैलेन्द्र तिवारी, रोहित तिवारी, रामकिशोर तिवारी, रामराज तिवारी, कपिल तिवारी, विभाकरनाथ शुक्ल, लालजी त्रिपाठी, डा0 रमाशंकर शुक्ल, शंभूनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |