प्रतापगढ़ः पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, पांच पर मुकदमा दर्ज
April 01, 2026
प्रतापगढ़। पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिले में लालगंज कोतवाली के पूरे चैरिहन का । भटनी निवासी राजेश तिवारी पुत्र मणिराम तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती इक्तीस मार्च की शाम करीब साढ़े छः बजे वह अपने खाद के गडढे से खाद निकाल रहा था। आरोप है कि इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर गांव के विशाल तिवारी उर्फ गुडडू, विवेक तिवारी उर्फ प्रदुम पुत्रगण अंजनी कुमार तिवारी, नागेंद्र तिवारी पुत्र श्यामबिहारी, आदर्श तिवारी पुत्र कृष्णकांत उर्फ सुनील तथा अंजनी तिवारी पुत्र रामकृष्ण तिवारी एकराय होकर वहां पहुंचे और गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित व उसके पुत्र विपुल को मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा किया गया है।
.jpg)