Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ़ः संदिग्ध दशा में लगी आग से अधेड़ झुलसा, गृहस्थी राख


प्रतापगढ़। संदिग्ध दशा में लगी आग से अधेड़ झुलस गया। वही आगजनी में गृहस्थी के सामान राख हो गये। आगजनी में कई मवेशी भी झुलस गये। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।जिले में लालगंज कोतवाली के मेढ़ावां गांव निवासी पूर्व प्रधान भागीरथी यादव के रिहायशी छप्पर में मंगलवार की रात संदिग्ध दशा में आग लग गयी। इससे उसमें रखे खाद्यान्न व कीमती सामान आदि जलकर नष्ट हो गये। वहीं आग की तेज लपटें बगल स्थित पशुशाला तक पहुंच गयी। जिससे आग की चपेट मंे आने से दो मवेशी भी झुलस गये। मवेशियों को बचाने में पीड़ित पूर्व प्रधान भागीरथी यादव भी आग की चपेट में आने से झुलस गये। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |