Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: डीएम साहब! अमृतसरोवर बना चारागाह


संग्रामपुर/अमेठी। लाखों की लागत से गांव में तालाब का सुन्दरी करण करके अमृत सरोवर का रूप दिया गया जिसमें बीच में पानी व किनारे बैठने व टहलने की व्यवस्था दी गई जिससे गांव में एक सुन्दर तालाब गांव के वातावरण को परिवर्तित कर सके। लेकिन इस महीने सभी तालाब सूख गये है खासकर अमेठी जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र में कोई भी अमृत सरोवर में पानी नहीं है लाखों की लागत से बना अमृत सरोवर केवल एक चारागाह के रूप में दिखाई दे रहा हो। ग्रामीणों ने बताया कि इस बरसात के बाद अमृत सरोवर की सुन्दरता दिखाई देगी। संग्रामपुर क्षेत्र में सबसे पहले अमृत सरोवर के रूप में तैनात होने वाला तालाब ग्राम सभा धौरहरा का रहा उसके बाद कसारा ,इसी क्रम में  कुछ ग्राम पंचायत छोड़ सभी का अमृत सरोवर पूरा हो गया है। अपूर्ण होने वाले अमृत सरोवर निम्म में बदलापुर, मड़ौली, नेवादा कनू,सरैया कनू,सरैया बड़गांव, मिश्रौली बड़गांव,आदि ग्राम पंचायत में अभी तक अमृत सरोवर पूरा नहीं हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |