संग्रामपुर: ताबड़तोड़ एक्शन, वारंटी समेत 6 अपराधी गिरफ्तार
April 15, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। बुधवार को कानून व्यवस्था कायम रखने व न्यायालय वारण्टी सहित 6 लोगों को थाना संग्रामपुर पुलिस ने जेल भेजा।कल्लू पुत्र सम्पत्ति को वारण्टी पूरे गंगा मिश्र, सुरेन्द्र कुमार सरोज पुत्र श्रीराम सरोज कोटवा कनू को मादक पदार्थ के मामले में जेल भेजा लक्ष्मी कान्त वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा अठगवा थाना अन्तू प्रतापगढ़ जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात हैं लक्ष्मीकांत वर्मा ने अपने व्हाट्सएप पर क्षत्रिय व ब्राह्मण को अपमानित करने का स्टेटस लगाया था इस पर कुछ सामान वर्ग नाराज हुए और संबंधित थाना अधिकारी को कार्रवाई करने की मांग की थी। थाना संग्रामपुर प्रभारी वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया। वही थानाध्यक्ष ने दो टूक कहा है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों और अवैध धंधों में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
