Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिल रही अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं


संग्रामपुर/अमेठी। जिले में वर्तमान समय में स्वास्थ्य सेवाएं बहुत ही बेहतर व्यवस्था मिल रही है सभी 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी जिले में है सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सक प्रतिदिन मिलते हैं जिससे मरीजों को काफी लाभ मिल रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क चिकित्सा, टीकाकरण, ओपीडी सेवाएं और आवाश्यक दवाएं उपलब्ध है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को और बेहतर बनाने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में विकसित किया गया है जहां गैर -संक्रामक  रोगों की जांच, मानसिक स्वास्थ्य, मोतियाबिंद और आपातकालीन सुविधा मिल रही है। प्रतिदिन सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा उपस्थित रहकर ओपीडी के तहत सामान्य बुखार,, सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों का इलाज और रैफरल सेवा उपलब्ध करा रहे हैं।इतना ही नहीं गर्भवती महिलाओं की जांच सुरक्षित प्रसव के बाद देखभाल और बच्चों का टीकाकरण भी किया जा रहा है। गर्भनिरोधक गोलियां, कंडोम और नसबंदी जैसी परिवार नियोजन सेवाएं मिल रही है।टीबी- मलेरिया -स्थानीय स्तर पर फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और इलाज की व्यवस्था मिल रही है। यहां तक कि लैब के तहत खून की जांच,यूरिन टेस्ट,आदि की जांच होती है।इन सब सेवाओं को लेकर आज अमेठी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेषकर गंज में  महिला डॉक्टर शगुफ्ता परवीन, चण्डेरिया डॉ धीरेंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेंटुआ सहित एक दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छोड़कर सभी पर आज चिकित्सक उपस्थित होकर मरीजों का इलाज किया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अच्छे अधिकारी के निर्देशन पर क्षेत्र में अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था मिल रही है। उन्होंने अमेठी सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह, डॉ सौरभ सिंह , डॉक्टर संतोष सिंह, डॉ अभिमन्यु वर्मा, डॉ अजय मिश्रा आदि चिकित्सक की देखरेख में अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था मरीजों को मिल रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |