Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: आशा कार्यकत्री घर-घर कर रही जागरूक


संग्रामपुर/अमेठी। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आज 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्वास्थ्य टीम घर -घर जाकर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत हर परिवार को जनित रोगों के बारे में जागरूक कर रही है। स्वास्थ्य टीम द्वारा घरों में जाकर मच्छर से बचाव के लिए मच्छरदानी का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है कूलर व गड्ढे में पानी एकत्रित न हो यदि होता है तो उसमें दवा छिड़काव की सलाह दे रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कुछ 79 टीम लगी हुई है जो घर -घर जाकर दस्तक दे रही है साफ सफाई को लेकर लोगों को जागरूक कर रही है टीबी - बुखार  व अन्य बीमारी से ग्रसित परिवार का नाम रजिस्टर में अंकित करके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराने के लिए प्रेरित कर रही है।साथ में मच्छर से सुरक्षा के लिए जागरूक कर डेंगू, मलेरिया चिकनगुनिया आदि बीमारी से बचाव का उपाय भी बता रही हैं। संग्रामपुर क्षेत्र में आज सरैया कनू के शंकरपुर,पुन्नपुर के पूरे चितई , नेवादा कनू  भवसिंहपुर संग्रामपुर सोनारीकनू बड़गांव आदि ग्राम पंचायत के एक -एक पुरवे में स्वास्थ्य टीम द्वारा दस्तक दी गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |