Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: केशव प्रसाद द्विवेदी पर मुकदमा दर्ज


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र में हरियाली बरकरार रखने के लिए थाना संग्रामपुर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए हरे महुए का पेड़ काट रहे ठेकेदार केशव प्रसाद द्विवेदी पुत्र भगौती प्रसाद द्विवेदी निवासी कौलपुर कनू पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों के संरक्षण अधिनियम 1976 के तहत 4ध्10 के तहत मुकदमा दर्ज कर बड़ी कार्यवाही की गई।थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि केशव प्रसाद द्विवेदी बिना अनुमति के प्रतीबंधित महुआ का पेड़ क्षेत्र के बदलापुर निवासी समीर तिवारी से खरीद कर काट रहे थे। क्षेत्र की सुरक्षा भ्रमण में पेड़ काटने मिले तो जानकारी ली गई तो इन्होंने कोई अनुमति का कागज नहीं दिखा पाये इसलिए इनपर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके वैधानिक कार्यवाही की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |