Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: रसोई गैस सिलेंडर के लिए 30 किलोमीटर का सफर, उपभोक्ता परेशान


संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी जिले के प्रकाश गैस एजेंसी निरस्त होने के बाद अमेठी नगर पंचायत के हजारों रसोई गैस सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को अमेठी से लगभग 15 किलोमीटर दूर कालिकन धाम के नजदीक मां कालिका मैरिज हाल पर उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर विस्तृत किया जा रहा है जिसको लेकर सूर्योदय से ही मैरिज हॉल पर उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई करीब 5 घंटे बाद भरे सिलेंडर की गाड़ी मैरिज हॉल पर पहुंची लंबी कतार तेज धूप के कारण अमेठी के गला निवासी पारुल अग्रहरि पुत्री विनय अग्रहरि उम्र 10 वर्ष बेहोश हो गई। बच्ची की बेहोशी देखकर अपरा तफरी मच गई फिर भी पानी छिड़काव के बाद बच्ची होश में आ गई। जानकारी ली गई तो पता चला रसोई में  गैस सिलेंडर न होने के कारण सुबह भोजन नहीं बना भूखे पेट लड़की गैस सिलेंडर लेने मैरिज लान पहुंची थी। उपभोक्ताओं का कहना है कि रसद विभाग के कारण अमेठी के उपभोक्ताओं को इतनी बड़ी परेशानी भुगतना पड़ रहा है। उनका कहना है कि गैस सिलेंडर को लेकर करीब 100 से डेढ़ सौ रुपया अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ रहा है साथ ही लंबी कतार होने के कारण बहुत बड़ी समस्या सामने आ रही है। उनका कहना है कि अमेठी के पास कई मैरिज हाल या अन्य जगह है जहां आसानी से सिलेंडर का वितरण किया जा सकता था लेकिन रसद विभाग की मिली भगत  के कारण लोगों को भारी समस्या आ रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |