मुसाफिरखाना: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
April 02, 2026
मुसाफिरखाना/अमेठी। नगर पंचायत मुसाफिरखाना के वार्ड नंबर 4 निवासी सूरज पाठक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सूरज नशे का आदी था। मृतक के पिता कृपा शंकर पाठक ने बताया कि उनकी पत्नी का ब्रेन हैमरेज का इलाज चल रहा है। वह सोमवार को इलाज के लिए बाहर गए थे और बुधवार को ही वापस लौटे थे। रात में सूरज का शव घर में लटका मिला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.jpg)